ये खरीदे अपनी राशि के अनुसार
मेष– धनतरेस के दिन मेष राशि वालों को चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना बेहद शुभ रहेगा। इस दिन अप लोगों को कुछ न कुछ चांदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना ही चाहिए।
वृषभ– धनतरेस पर वृष राशि वाले अगर कपड़े खरीदेंगे तो उनके लिए बेहद शुभ रहेगा। इसके अलावा चाँदी या तांबे के बर्तन खरीदने से भी उन्हें फायदा होगा।
मिथुन– मिथुन राशि वालों को इस दिन सोना या उनके आभूषण ही खरीदना लाभकर होगा, हरे रंग के घरलू सामान जैसे पर्दा खरीदना अच्छा रहेगा।
कर्क- कर्क राशि वालों को चांदी खरीदना शुभ रहेगा, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा रहेगा।
सिंह– सिंह राशि वाले अगर धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन, कपडे, और सोने की कोई चीज जरूर खरीदनी चाहिए।
कन्या– कन्या राशि वालों को धनतेरस के दिन मरगज की श्री गणेश की मूर्ति या सोने के आभूषण खरीदना अच्छा रहेगा।
तुला– तुला राशि वाले अगर कपड़े, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान और चांदी की कोई चीज खरीदेंगे तो उन्हें फायदा होगा।
वृश्चिक– राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोने के आभूषण खरीदेंगे तो उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।
धनु– धनु राशि वालों को इस दिन सोने के आभूषण या तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए।
मकर– मकर राशि वालों को धनतेरस के दिन कपड़े, वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है।
कुम्भ– कुम्भ राशि वाले अगर धनतेरस के दिन सौंन्दर्य के सामान, स्वर्ण, फुटवीयर, खरीदेंगे तो उन्हें लाभ होगा।
मीन– मीन वालों को सोने के आभूषण, चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूर खरीदने चाहिए।