ये चार राशियों वाले बन जाते हैं कम उम्र में धनवान
Share
Ravinder Pareek
16th Jul 2020*ये चार राशि वाले कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान, मेहनत और भाग्य दोनों का मिलता है साथ* ============================== ✍🏻सांसारिक जीवन में जल्दी अमीर बनना कौन नहीं चाहता है। सब चाहते हैं कि उनके पास जल्दी से धन-दौलत आए और वे अपनी सारी भौतिक जरूरतों को पूरा करें। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग कम उम्र में ही कामयाबी पा लेते हैं। उन्हें औरों के मुकाबले जल्दी ही धन-दौलत और शोहरत मिल जाती है। जबकि कई लोगों को इसे पाने के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता है। ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, ऐसे चार राशि के जातक हैं जिन्हें कम उम्र में ही आर्थिक सफलता मिल जाती है। ये लोग मेहनती तो होते ही हैं। साथ ही इन राशि के लोगों का भाग्य भी पूरा साथ देता है। आइए जानते हैं वे चार राशियां कौन-कौन सी हैं। *१:-वृष राशि:-* वृष राशि के लोग विलासितापूर्ण जीवन के लिए जल्दी ही अवसर खोज लेते हैं। दरअसल, इस राशि के जातक स्वभाव से ही सांसारिक सुखों को प्राथमिकता देने वाले होते हैं। क्योंकि यह राशि शुक्र ग्रह की होती है, जो सभी प्रकार के भौतिक सुखों का कारक है। ये जातक किसी कला में पारंगत होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर औरों से जल्दी कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ जाते हैं। *२:- कर्क राशि:-* कर्क राशि वालों की सबसे बड़ी ताकत उनकी मेहनत है। ये जातक अपने परिजनों की ख्वाहिशों के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं और सफलता की बुलंदियों को छूते हैं। ये अपनी मेहनत के कारण ही जीवन में जल्दी ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं। अपनों के प्रति चाहत और उनकी खुशियों की खातिर आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कर्क राशि के जातक बेहद ही भावुक होते हैं। यह चंद्रमा की राशि होती है। *३:-सिंह राशि:-* सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, जो राजा, नेतृत्वकर्ता, उच्चाधिकारी को दर्शाता है। इस राशि के जातकों के अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। अपनी लीडरशिप के बल पर ये जल्दी कामयाबी के शिखर पर पहुंच जाते हैं। आप भीड़ में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और दूसरों से अलग दिखना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि लोग आपको नोटिस करें, आपकी तारीफ करें और आपको अपना आदर्श मानें। इसलिए आप जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ते हैं। *४:-वृश्चिक राशि:-* वृश्चिक राशि के लोग जल्दी ही सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ जाते हैं। भौतिक वस्तुओं के प्रति आपका बड़ा लगाव होता है और अपनी इसी ख्वाहिश को पूरा करने की खातिर आप जमकर मेहनत करते हैं। आपको गाड़ी-बंगला एवं अन्य एशो-आराम की चीजें अधिक आकर्षित करती हैं। यह सब पाने की ललक आपको धनवान बनाती है।
Like
(4)
Suman Sharma very nice article by Astro Ravi ji