इंडोनेशिया में टीडॉन्गए नाम का एक समुदाय है। इनके शादी के कुछ रीति-रिवाज बेहद अजीबोगरीब हैं। यहां दूल्हा दुल्हन को शादी के तीन दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं होती उनका मानना है कि शादी के तीन दिनों तक अगर दूल्हा और दुल्हन शौचालय का प्रयोग करेंगे तो इससे उनकी किस्मत को बुरी नजर लग सकती है, शौचालय के प्रयोग से हो सकता है उनकी शादी ज्यादा दिनों तक न टिके या कोई और भी अनहोनी हो सकती है यहां तक कि वर वधू में से किसी एक की मौत भी हो सकती है। इसी वजह से नए जोड़ों को शादी के तीन दिनों तक कम से कम खाना दिया जाता है। तीन दिन बाद दोनों नहाते हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। यहाँ एक रिवाज यह भी है दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए जब तक गाना नहीं गायेगा वह उसे देख नहीं सकता। सगाई के बाद कन्या को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है एक रिवाज के अनुसार अगर शादी में दूल्हा मंडप में देर से पहुंचा तो उसे हर्जाना भी भरना पड़ता है। इंडोनेशिया के सुमात्रा में रहने वाली मिनान्गकबाऊ दुनिया की सबसे बड़ी ऐसी मुस्लिम कम्युनिटी है, जहां औरतों की सत्ता चलती है। इस मुस्लिम समुदाय के सभी मर्द शादी के बाद घरजमाई बनते हैं। पैतृक धन-संपत्ति माँ बेटियों को मिलती है और बच्चों को माँ का नाम मिलता है। फैसलों में औरतों की भूमिका अहम् होती है और पारिवारिक विवादों का निबटारा भी महिलाएं ही करती हैं।