🌹शुक्र का प्रभाव🌹 1- मेष राशि मे शुक्र होने से जातक के अनैतिक संबध हो सकते है। मान सम्मान की कमी पत्नी/पति आक्रामक हो सकता है। विश्वास हीन, वाहन प्राप्ति अस्थिर मन व अविश्वासी बनाता है। 2-वृष राशि का शुक्र से जातक/जातिका का पति/पत्नी सुंदर ,अपने कर्तव्य के सजग,गीत -संगीत में रुचि होती है।।जातक सुंदर, दानी,मानी, परोपकारी ,धनवान व सहानुभूति रखने वाला बनाता है। 3-मिथुन राशि का शुक्र होने से जातक कामुक होता है।कभी -कभी दो विवाह का भी योग बन जाता है।या वैवाहिक जीवन मे खलल डालता है।जातक की पत्नी शिक्षित ,बुद्धिमान व वक्ता होती है।जातक चित्रकला में निपुण,सरल व सहज स्वभाव,मधुर भाषी होता है। 4-कर्क राशि मे शुक्र होने से जातक का झुकाव स्त्रियों के प्रति ,पत्नी भावुक व अस्थिर होती है।जातक धार्मिक सुंदर नीतिवान दयालु ,कभी कभार असफलता व निराशा ।5 -सिंह राशि मे शुक्र होने से सम्मानित परिवार की कन्या से विवाह होता है।जातक स्त्रियों को प्रसन्न रखने की कोशिश करता है।पत्नी सुंदर होती है। जातक उपकारी अपनी स्त्री से धन मान व सुख प्राप्त करता है। स्वार्थी आवेशपूर्ण होता है। 6-कन्या राशि का शुक्र होने से जातक निम्न जाति की स्त्रियों के प्रति आसक्त होता हैं।पत्नी अच्छे विचारों वाली होती है।आलसी, भोगी, धनवान ,अनैतिक कार्य,सुखी। 7-तुला राशि मे शुक्र होने से वैवाहिक जीवन सुखी होता है।पत्नी सुंदर, ऊर्जावान,विलासी धनवान व समानित होती है। 8-वृश्चिक राशि मे शुक्र होने से स्त्रियों से झगड़े होने से धन हानि होती है। पत्नी अहंकारी,व झगड़ालू होती है ।क्रोधी आकस्मिक धन लाभ,पत्नी से विरोध होता है। 9-धनु राशि का शुक्र होने से परिवारिक जीवन सुखी होता है।पत्नी खुले विचारों वाली होती है,विद्वान,सुंदर,सुखी,दानी,लोकमान्य होता है। 10 मकर राशि का शुक्र होने से पत्नी घमंडी होती है।सुख से असंतुष्ठ,पत्नी से अनबन,स्वार्थी होता है। 11 कुंभ राशि का शुक्र होने से पत्नी पवित्र परिहास जनक व मानवतावादी स्वभाव की होती है। स्त्री से धनलाभ, चिन्ताशील,परोपकारी होता है। 12 - मीन राशि का शुक्र होने से वैवाहिक जीवन अच्छा होता है।पत्नी आदर्श व सुसंस्कृत होती है।राज्य से धनलाभ,शांत,दानी,सामाजिक होता है।प्रमोदकुमार त्रिपाठी ज्योतिषी व कुंडली मार्गदर्शक।