वृष राशि एवं लग्न सम्पूर्ण विवरण*

Share

Astro Rakesh Periwal 22nd May 2021

*वृष राशि एवं लग्न सम्पूर्ण विवरण*

〰️〰️🌸🌸〰️〰️🌸🌸〰️〰️

वृषलग्ने शूरः क्लेशसहिष्णुः सुखिरिपुनिहंता।

गुणाग्रणी: स्याद् द्रविणेन पूर्णो भक्तो विपरगुरुणां हि रणप्रियशच।

धीरशच शूरः प्रिय वाक् प्रशान्तः स्यात्पुरुषो यस्य वृषो विलग्ने।।

वृष राशि भ चक्र की दूसरी राशि है भचक्र में इसका विस्तार 30 से 60 अंश तक है।इसराशि का स्वामी शुक्र है।इस राशि के अंतर्गत कृतिका नक्षत्र के अंतिम ३ चरण,रोहिणी सम्पूर्ण ४ चरण एवं मृगशिरा के प्रथम २ चरण का समावेश रहता है।कृतिका का स्वामी सूर्य,रोहिणी का स्वामी चंद्र एवं मृगशिरा का मंगल ग्रह माना गया है।

वृष राशि के अन्य पर्याय भी है जैसे वृषभ,गोप,भद्र,पुंगव,गोपति,ताबुर,ऋषभ आदि। नभ् में इसकी आकृति वृषभ अर्थात बैल जैसी होती है।इसी कारण भारतीय विद्वानों के मतानुसार इस राशि का प्रतीकात्मक चिन्ह बैल ही माना गया है।

काल पुरुष 👉 में इस राशि का स्थान मुख है।वृषभ की भांति ही इस राशि या लग्न के जातको में दृढ़ता, पुष्टता, सहिष्णुता, धैर्य एवं सबलता आदि गुणों का बाहुल्य होता है।

यह राशि सेवा एवं आज्ञाकारिता की भी प्रतिक है।वृष राशि स्त्री संज्ञक, लघुकाय, सौम्य श्वेत वर्ण,स्थिर संज्ञक,पृथ्वी तत्त्व प्रधान,रात्रिबलि, पृष्ठोदयि, वात-प्रकृति, वैश्य जाती, रजोगुणी (मतान्तर-तमोगुणी), शांत एवं युवावस्था,दक्षिण दिशा की स्वामिनी होती है।

यह राशि मुख गला,जीभ,कृषि भूमि, काव्य-गीत, क्रय-विक्रय,एवं धन-सम्पदा आदि पर अधिकार रखती है।

वृष राशि का स्वामी शुक्र है। चन्द्रमा इस राशि के 3 अंश पर परमोच्च होता है।गोचरवश निरयण सूर्य इस राशि पर लगभग 14 मई से 14 जून के मध्य संचार करता है।जबकि सायन सूर्य इस राशि पर लगभग 20 अप्रैल से 20 मई तक रहता है।

प्रमुख विशेषताये 👉 वृष राशि के जातक सामान्यतः स्थिर प्रकृति,दृढ़ निश्चयी, धैर्यवान,परिश्रमी, धार्मिक, उच्चाकांशी, साहसी,सांसारिक कार्यो में आसक्त,कुछ स्वार्थी प्रकृति,सहनशील, उद्दमी, आत्मविश्वाशी, क्षमाशील, संगीत एवं सौंदर्य प्रेमी होते है।

वृषभ लग्न की प्रमुख विशेषतायें

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शरीर संरचना👉  वृष लग्न में उत्पन्न जातक प्रायः सुगठित, सुन्दर वर्ण, एवं पुष्ट शरीर के होते है। वर्गाकार चेहरा, चमकदार एवं बड़ी आँखे,मध्यम कद, चौड़ा ऊँचा मस्तक, सुगठित कंधे व् उन्नत छाती,पुष्ट गर्दन, जातक सुन्दर एवं आकर्षक व्यक्तित्त्व का स्वामी होता है।परंतु नासिक एवं होंठ प्रायः कुछ मोटे होते है।

व्यक्तिगत विशेषतायें👉 वृष लग्न स्थिर राशि होने के कारण जातक परिश्रमी, स्थिर विचारो वाला, बुद्विमान, धैर्यवान, स्वाभिमानी, दृढ़ निश्चयी, सहनशील, आत्म विश्वाशी, स्वतंत्र विचारो वाला, उच्चाकांशी, परोपकारी,उदार ह्रदय एवं धार्मिक कृत्यों में निष्ठावान होता है। मधुर भाषी सौन्दर्यप्रेमी, संगीत-कला,साहित्य एवं लेखनादि कार्यो में विशेष अभिरुचि रखने वाला होता है।

यदि शुक्र एवं शनि दोनों शुभ हों तो जातक दूर देशो की यात्रा करने वाला होता है। जातक व्यक्तिगत स्वार्थ एवं सुविधाओ के लिए कठिन से कठिन परिश्रम करने से भी पीछे नहीं हटता।

अपने परिवार के लिए हर प्रकार से सहायक तथा नीति के अनुसार आचरण करने वाला एवं अपनी मर्जी के अनुसार ही कार्य करने का स्वाभाव होता है। इन्हें एक ही स्थान पर बैठा कर काम में जूट रहना अच्छा लगता है।यदि कुंडली में शुक्र,बुध एवं शनि शुभ हों तो ऐसा जातक कृषि उद्योग अथवा अन्य उच्चस्तरीय कार्यो में सफल होता है।

जातक सुख एवं ऐश्वर्य के साधनो में निरंतर वृद्धि करता है।घर दफ्तर आदि स्थानों में विशेष सजावट रखने का प्रयास करता है।अतिथियों के प्रति भी विशेष सेवाभाव रखता है। वृष राशि या लग्न के जातक स्वयं किसी से दुर्व्यवहार नहीं करते परंतु जब कोई इन्हें अनुचित रूप से अत्यधिक परेशान करता है,तो ऐसा जातक सांड की भांति शत्रु पर टूट पड़ता है।जातक विपरीत योनियो के प्रति विशेष आकर्षण रखता है। जातक व्यवहार कुशल एवं विपरीत परिस्तिथियों में भी अपना काम बनाने में सफल होता है तथा भूमि, सवारी, आवास आदि सुखो से संपन्न होता है। वृषभ लग्न के जातको में सहनशीलता का गुण विशेष होता है।ये खाने पीने के शौक़ीन तथा इन्हें घर का आराम छोड़ना पसंद नहीं होता। यदि कुंडली में बुध-शुक्र, शनि-गुरु, आदि ग्रह अशुभ हो तो जातक को पारिवारिक एवं आर्थिक उलझने हठी प्रकृति, अहंकारी, पूर्वाग्रह से ग्रस्त,मानसिक क्लेश, क्रोधी, लोभी, स्वार्थी, एवं संकुचित वृति आदि दुर्गुणों का बाहुल्य होने से दुखी रहते है। इन जातको के जीवन का प्रारंभिक भाग प्रायः संघर्षपूर्ण तथा उत्तरार्ध भाग उन्नतिशील एवं सौभाग्यशाली होता है।

भाग्योदय वर्ष👉 28, 36, 42 वां वर्ष भाग्योदय कारक होता है।

आरोग्य👉  वृष लग्न/राशि के जातक प्रायः गठीले एवं पुष्ट शरीर के होते है,ये छोटी-छोटी पीड़ा की परवाह नहीं करते।कई बार अत्यधिक व्यस्तता के कारण अपने गिरते स्वास्थ्य की उपेक्षा भी कर देते है,फलस्वरूप ये लोग अगर रोगी हो जाए तो बड़ी कठिनाई से स्वस्थ होते है।

सामान्यतः इन्हें गले, आँखों एवं उदर सम्बंधित रोगों की संभावना होती है।इन जातको को अत्यधिक उत्तेजक एवं मादक वस्तुओ के सेवन से परहेज रखना चाहिए। अन्य सम्बंधित रोगों की आशंका जैसे जुखाम, सर दर्द, टॉन्सिल, पाररिया, राक्तचाप, कब्ज, पथरी, ह्रदय की जलन गुप्त रोग आदि की भी सम्भावना रहती है। वृष लग्न या राशि के जातक को अपने भोजन में संतुलित आहार और नियमित व्यायाम व् आराम का विशेष ख्याल रखना चाहिये।

 

शिक्षा एवं कैरियर👉 वृषभ लगन कुंडली में बुध,शुक्र, सूर्य एवं चंद्र ग्रह शुभ भावो में हो अथवा शुभ ग्रहों से दृष्ट या युत हों तो जातक उच्चव्यवसायिक शिक्षा पाने में सफल होता है।ऐसा जातक कम्प्यूटर, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, एवं प्रबंधात्मक एवं व्यापार आदि में सफल होते है।

वृष लग्न में शुभ एवं योगकारक ग्रह एवं भावानुसार ग्रहो का फल

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

सूर्य,बुध,शुक्र,शनि वृष लग्न में भावानुसार प्रायः शुभ फल करते है।

चंद्र,मंगल,एवं गुरु इस लग्न में प्रायः अशुभ कारक माने जाते है।

राहु इस लग्न या राशि में उच्चस्थ माना जाता है।

भावानुसार ग्रहो के फल

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

सूर्य👉 चतुर्थेश होने से 2, 4, 5, 10, 11 भावो में शुभ 3, 6, 8, वे स्थानों में अशुभ तथा 1, 7, 9 एवं 12 भावो में मिश्रित फल देता है।

चंद्र👉 1, 3, 5, 7, 9 एवं 11 वे भाव में शुभ तथा अन्य भावो में अशुभकारक होता है।

मंगल👉 6, 9, एवं 11 वे भाव में शुभ एवं अन्य भावो में अशुभ फल देता है।

बुध👉 3, 6, 8, 1, एवं 12 वे भाव में अशुभ और अन्य भावो में शुभ फल देता है।

गुरु👉 3, 7, 10 एवं 1 भाव में शुभ 1, 3, 6 वे भाव में अशुभ तथा 4, 5, 8, 9 और 12 वे भाव में मिश्रित फल देता है।

शुक्र👉 1, 2, 5, 6, 9 एवं 10 वें भाव में शुभ फलदायी तथा शेष भावो में अशुभ कारक है।

शनि👉 1, 2, 5, 6, 9, 10, 11 वें भावो में शुभ योग कारक होता है। 3, 4, 8 वे भाव में मिश्रित फलदायी तथा 7 एवं 12 वे भाव में अशुभ फल देता है।इस लग्न में शनि राजयोग कारक भी होता है।

राहु👉 1, 3, 5, 9, 10, व् 12 वें भाव में शुभ तथा अन्य भावो में अशुभ फली होता है।

केतु👉 4, 6, 7, 8, 11 वे भाव में शुभ शेष में अशुभ फल देता है।

वृष लग्न में शुभाशुभ योग

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

1. शुक्र-शनि का योग👉 2, 3, 5, 9, 10, एवं ११ वे भावो में शुभ फल देता है।अन्य स्थानों में अशुभ फल होता है।इस योग के प्रभाव से जातक बुद्धिमान,उच्चप्रतिष्ठित, भाग्यवान, एवं जातक की 36 वर्ष के बाद भाग्योन्नति होती है।

2. मंगल-शनि योग👉 7 एवं 9 वें भाव में शुभ फल देता है,अन्य स्थानों में अशुभ फल होता है। इस योग के फलस्वरूप जातक अत्यंत संघर्ष के बाद विलम्ब से जीवन में सफलता पाने वाला, एवं स्त्री से मतान्तर और अशांतोषि रहता है।

3. सूर्य-बुध का योग👉 वृष लग्न में 2, 6, 8 एवं व्यय स्थानों में अशुभ अन्य सभी स्थानों में शुभ फल प्रदान करता है।इस योग से जातक उच्च शिक्षित,धनवान, भूमि,वाहन आदि सुखो से संपन्न होता है।

4. सूर्य-मंगल का योग👉 4, 9भावो में शुभ शेष भावो में अशुभ फल देता है।इस योग के प्रभाव से जातक विशेषकर विवाह के बाद भाग्यवान होता है तथा देश-विदेश की यात्राये एवं खर्च अधिक करता है।

5. सूर्य-शनि का योग👉 5, 7, 10, 11 एवं 12 वें भाव में शुभ अन्य भावो में अशुभ फल प्रदान करता है,इस योग के प्रभाव से जातक को संघर्ष एवं काफी उलझनों के बाद पैतृक सम्पति प्राप्त होती है।वाहन का सुख श्रेष्ठ रहता है।

6. बुध शनि का योग👉 2, 4, 5, 9, 10, एवं 11 वें भाव में शुभ अन्य भावो में अशुभ फल प्रदान करता है।इस योग के कारण जातक के आय के साधन एक से अधिक होते है।क्रय-विक्रय के कार्यो से लाभ होता है।

7. मंगल-बुध का योग👉 वृष लग्न में 2, 5, 7, 9 वें भाव में शुभ तथा अन्य भावो में अशुभ होता है।इस योग के प्रभाव स्वरूप जातक को देशी-विदेशी सम्पर्को से धन के मार्ग प्रशस्त होते है।विदेश यात्रा के प्रबल योग बनते है।

8. बुध-शुक्र का योग👉 2 व् 5 वे भाव में शुभ माना जाता है,अन्यत्र मिश्रित फलदायी होता है।इस योग के प्रभाव स्वरूप जातक विभिन्न साधनो द्वारा धन अर्जित करता है,वस्त्र, कागज़, कम्प्यूटर, एवं सौंदर्य प्रसाधनो में धनार्जन की सम्भावनाये अधिक होती है।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित ग्रह योग अन्य किसी भी भाव में प्रायः विशेष फल नही करते अर्थात निष्प्रभावी रहते है।

वृषभ लग्न के जातको के लिए उचित व्यवसाय एवं आर्थिक स्तिथि

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

वृष लग्न के जातक क्रियात्मक के साथ-साथ सृजनात्मक प्रकृति के भी होते है।अतः वृष लग्न में जन्मे व्यक्ति की कुंडली में यदि बुध, शुक्र, एवं शनि यदि शुभ भावस्त हों तो जातक कंप्यूटर, इंजीनियरिंग,कामर्स-वाणिज्य, शेयर, विज्ञापन, शिक्षा, अध्यापन, प्रकाशन, वकालात, बौद्धिक कार्य, अभिनय, सिनेमा-संगीत, टेलीविजन, सौंदर्य-प्रसाधन, फ़िल्म निर्माण, वस्त्र-उद्योग, फैशन-डिजाईनिंग,सर्विस प्रतिनिधि, अर्थ,संस्थान, बेकरी, मिठाई, पेय प्रदार्थ, एवं प्रबंधात्मक कार्य, सीमेंट,लौह, कल पुर्जे,सेना, सचिव, भवन-निर्माण, पेट्रोलियम पदार्थो से सम्बंधित व्यवसाय वृष लग्न के जातको को विशेष अनूकूल एवं लाभदायक सिद्ध होते है,इन्हें महिलाओ के सहयोग से चलने वाले कार्यो में विशेष सफलता मिलती है।

 

आर्थिक स्तिथि👉  वृष लग्न के जातको की आर्थिक स्तिथि कार्येश एवं भाग्येश शनि तथा बुध, चंद्र, शुक्र, ग्रहो की स्तिथि पर निर्भर करती है।

इन ग्रहो की दशा-अंतर्दशाओं में जातक विशेष धन-लाभ प्राप्त करता है।

उच्चाभिलाषी होने के कारण इस लग्न के जातक अत्यधिक परिश्रम से भी नहीं डरते।इनकी आय के साधन एक से अधिक होते है। ये छोटी-छोटी बचतों से निर्वाह योग धन जुटा ही लेते है। आकस्मिक खर्चो को छोड़ कर भावावेश में वृथा अपव्यय नहीं करते है।

रोमांस एवं वैवाहिक सुख👉 वृष लग्न के जातक-जातिका पृथ्वी तत्त्व राशि के होने के कारण भावावेश में आकर अपना ह्रदय प्रेमी या प्रेमिका को शीघ्र अर्पित नहीं करते।ये काफी सोच समझ कर अपने प्रेमी/प्रेमिका या जीवन साथी के बारे में निर्णय लेते है,परंतु एक बार निर्णय लेने पर अपने निर्णय पर पूरी तरह सुदृढ़ रहते है,तथा प्रेम में पूरी ईमानदारी से एक दूसरे पर समर्पित रहते है। विवाह एवं प्रेम में वृष लग्न के जातक या जातिका परस्पर वफादारी,समर्पण, एवं आंतरिक निष्ठां को विशेष स्थान देते है। इसी कारण वृष लग्न के जातको में तलाक बहुत कम होते है।

यदि वृष लग्न के जातक के किसी पति या पत्नी से उसका साथी विश्वासघात करता है,तो वह उसे जीवनभर क्षमा नहीं करपाते है।

वृष लग्न की कन्याएं

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

वृष लग्न में उत्पन्न कन्या/लड़की का भरा हुआ सुगठित चेहरा, मध्यम कद, गोरा बदन, संतुलित एवं आकर्षक व्यक्तित्त्व वाली, घने काले बाल, गोल, बड़ी एवं चमकीली आंखें होगी। होंठ अपेक्षाकृत कुछ मोटे होंगे। वृष जातिका में एक विलक्षण प्रकार का सौंदर्याकर्षण होता है।

शुक्र के कारण वृष जातिका परिश्रमी, स्वाभिमानी, सहनशील, मधुरभाषिणी, स्वाभाविक लज्जाशील, परन्तु व्यवहार कुशल, हंसमुख एवं सौम्य प्रकृति की होगी। जन्म कुंडली में शुक्र व बुध शुभ हों तो जातिका बुद्धिमान, उच्च शिक्षित, विशेषकर कम्पयूटर, कामर्स, फैशन डिजाइनिंग, गणित, Beauty Paurlors आदि विषयों में रुचि रखने वाली, सिनेमा, संगीत, साहित्य, पर्फयूम आदि का भी विशेष शौक रखेगी। चन्द्र भी शुभस्थ हो तो वृष जातिका उच्चाभिलाषी, स्वतन्त्र विचारों वाली, अपने निश्चय एवं हठ पर कायम रहने वाली, समझदार (Shrewd) होते हुए भी चालाक (Clever) नहीं होगी।

उच्चाकांक्षी प्रकृति होने के कारण वृष जातिका सुन्दर सुसज्जित आवास, खूबसूरत, सुन्दर वस्त्र, उच्चस्तरीय सवारी, सौंदर्य एवं गृह सजावट तथा भौतिक सुख सम्पत्ति की ओर विशेषतया आकर्षित रहेगी। इसके लिए वह कठोर परिश्रम से भी पीछे नहीं हटेगी। बुध के प्रभाव से उच्च व्यवसायिक विद्या प्राप्ति करेगी।

व्यवहार कुशल एवं मिलनसार प्रकृति होने पर भी अपनी प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखेगी। अपनी प्रतिष्ठा के विरुद्ध किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। शुभ चन्द्र के कारण नए नए प्राकृतिक स्थानों में घूमने का विशेष शौक रखेगी। जिसके साथ प्रेम करे, उसे पूरी ईमानदारी, समर्पण एवं निष्ठा के साथ प्रेम करेगी। प्रेम में धोखा एवं विश्वासघात किसी से नहीं करती और न ही किसी किस्म का धोखा स्वयं ही सहन करती है। अतिथि सत्कार करने में विशेष कुशल होगी। नए-नए अच्छे लोगों के साथ सम्बन्ध स्थापित करने में विशेष

अभिरुचि लेगी। तीर्थ एवं पर्वतीय स्थलों पर भी यात्राओं का भी विशेष शौक रखेगी। जीवन साथी का सुख-वृष जातिका की कुण्डली में यदि मंगल शुभ हो, तो जातिका का विवाह उच्च प्&


Like (1)

Comments

Post

Latest Posts

यस्मिन् जीवति जीवन्ति बहव: स तु जीवति | काकोऽपि किं न कुरूते चञ्च्वा स्वोदरपूरणम् || If the 'living' of a person results in 'living' of many other persons, only then consider that person to have really 'lived'. Look even the crow fill it's own stomach by it's beak!! (There is nothing great in working for our own survival) I am not finding any proper adjective to describe how good this suBAshit is! The suBAshitkAr has hit at very basic question. What are all the humans doing ultimately? Working to feed themselves (and their family). So even a bird like crow does this! Infact there need not be any more explanation to tell what this suBAshit implies! Just the suBAshit is sufficient!! *जिसके जीने से कई लोग जीते हैं, वह जीया कहलाता है, अन्यथा क्या कौआ भी चोंच से अपना पेट नहीं भरता* ? *अर्थात- व्यक्ति का जीवन तभी सार्थक है जब उसके जीवन से अन्य लोगों को भी अपने जीवन का आधार मिल सके। अन्यथा तो कौवा भी भी अपना उदर पोषण करके जीवन पूर्ण कर ही लेता है।* हरि ॐ,प्रणाम, जय सीताराम।

न भारतीयो नववत्सरोSयं तथापि सर्वस्य शिवप्रद: स्यात् । यतो धरित्री निखिलैव माता तत: कुटुम्बायितमेव विश्वम् ।। *यद्यपि यह नव वर्ष भारतीय नहीं है। तथापि सबके लिए कल्याणप्रद हो ; क्योंकि सम्पूर्ण धरा माता ही है।*- ”माता भूमि: पुत्रोSहं पृथिव्या:” *अत एव पृथ्वी के पुत्र होने के कारण समग्र विश्व ही कुटुम्बस्वरूप है।* पाश्चातनववर्षस्यहार्दिकाःशुभाशयाः समेषां कृते ।। ------------------------------------- स्वत्यस्तु ते कुशल्मस्तु चिरयुरस्तु॥ विद्या विवेक कृति कौशल सिद्धिरस्तु ॥ ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु राष्ट्रभक्ति सदास्तु॥ वन्शः सदैव भवता हि सुदिप्तोस्तु ॥ *आप सभी सदैव आनंद और, कुशल से रहे तथा दीर्घ आयु प्राप्त करें*... *विद्या, विवेक तथा कार्यकुशलता में सिद्धि प्राप्त करें,* ऐश्वर्य व बल को प्राप्त करें तथा राष्ट्र भक्ति भी सदा बनी रहे, आपका वंश सदैव तेजस्वी बना रहे.. *अंग्रेजी नव् वर्ष आगमन की पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* ज्योतिषाचार्य बृजेश कुमार शास्त्री

आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान् रिपुः | नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कृत्वा यं नावसीदति || Laziness is verily the great enemy residing in our body. There is no friend like hard work, doing which one doesn’t decline. *मनुष्यों के शरीर में रहने वाला आलस्य ही ( उनका ) सबसे बड़ा शत्रु होता है | परिश्रम जैसा दूसरा (हमारा )कोई अन्य मित्र नहीं होता क्योंकि परिश्रम करने वाला कभी दुखी नहीं होता |* हरि ॐ,प्रणाम, जय सीताआलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान् रिपुः | नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कृत्वा यं नावसीदति || Laziness is verily the great enemy residing in our body. There is no friend like hard work, doing which one doesn’t decline. *मनुष्यों के शरीर में रहने वाला आलस्य ही ( उनका ) सबसे बड़ा शत्रु होता है | परिश्रम जैसा दूसरा (हमारा )कोई अन्य मित्र नहीं होता क्योंकि परिश्रम करने वाला कभी दुखी नहीं होता |* हरि ॐ,प्रणाम, जय सीताराम।राम।

Top