अफ्रीका की विचित्र वैवाहिक रस्में
Share
Astro Manoj Gupta
03rd Apr 2024अफ्रीका के कुछ गांवों में शादी की पहली रात्रि को नवविवाहित जोड़े के साथ गांव की एक वृद्ध महिला या दुल्हन की मां रहती है जो उन्हें पति-पत्नी के संबंधों के बारे में बताती है। दूसरों की पत्नियों को चुराकर उनके साथ दोबारा शादी: अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति के लोग दूसरों की पत्नियों को चुराकर उनके साथ दोबारा शादी करते हैं इस शादी को समाज प्रेम विवाह मानता है। यह इसलिए क्योंकि पहली शादी तो वे लोग अपने घर वालों की इच्छानुसार करते हैं लेकिन दूसरी शादी उन्हें किसी भी व्यक्ति की पत्नी को चुराकर करनी पड़ती है। इस जनजाति में हर साल गेरेवोल त्यौहार होता है, जिसमें लड़के अपने चेहरे को अनेक प्रकार के रंगों से सजाते हैं। लड़के ऐसा दूसरों की पत्नियों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए करते हैं। इसके साथ ही वे उन्हें रिझाने के लिए नाचते-गाते भी हैं। लेकिन उस वक्त वे लोग इस बात का भी पूरा ध्यान रखते हैं कि इस बात का पता उसके पति को न चले। इसके अलावा जब महिला भी उनसे आकर्षित हो जाती है तो वे दोनों भाग कर शादी कर लेते हैं और समुदाय वाले लोग भी इस शादी की स्वीकृति दे देते हैं।
Like
(0)