Prashant Vyas
28th Nov 2020जय श्री बालाजी🙏
अंक ज्योतिष के चमत्कार पार्ट 1
अंक ज्योतिष की अद्भुत दुनियां में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में हम अलग अलग ग्रहो के फलादेश की चर्चा करेंगे वो भी स्नैपशॉट टेक्निक के साथ, यानी जिनसे आप तुरंत फलादेश कर पाओगे। तो बात करते है आज नंबर 1 यानी ग्रहो के राजा सूर्य भगवान की।
जो लोग किसी भी महीने की 1,10,19,28 तारीख को जन्मे है या जिनकी डेट ऑफ बर्थ का टोटल नम्बर 1 आता है वो सूर्य देव के प्रभाव में आते है।
दोस्तों सूर्य देव की बहुत सारी कारक चीज़ों में से हम कुछ ही यहां discuss करेंगे जैसे पिता, राजा, मुखिया, अग्नि, हड्डियां, रोशनी।
अब प्रेडिक्शन उन लोगो की जो 1 नम्बर से प्रभावित है
1. ऐसे लोग घर में चाहे सबसे छोटे हो या बड़े, इनकी भूमिका घर मे बडो जैसी होती है, लोग इनको घर का बड़ा मानते है और अपने घर के हर निर्णय में इनकी भूमिका होती है।
2. अगर 1 नम्बर स्ट्रांग हो तो बाल शानदार, माथा चौड़ा, आंखे चमकती, बोली कमाल की हड्डियां मजबूत होती है। हाइट औसत होती है पर चेहरा खिलता हुआ कॉलग ही दिखता है इनका।
3. ये लोग बाहर से कठोर अंदर से नर्म होते है।(पिता की तरह)
4. अनुशासन इनका पसंदीदा शब्द है(सूर्य देव कभी अपना समय नही बदलते)
5.ऐसे लोग नीति नियमो को मानने वाले होते है, अपने पारंपरिक संस्कार कभी नही तोड़ते।
6.बड़े महत्वकांक्षी होते है, किसी के आर्डर फॉलो करना इन्हें कम पसंद आता है। इन लोगो को अपने आप पर और अपने परिवार पर प्राउड भी होता है।
7.बहुत बार देखा गया है कि ऐसे लोग जीवन मे अपना काम कम से कम एक बार जरूर बदलते है।
8. एक नम्बर स्ट्रांग हो तो सरकार से फायदा होता है या पिता का बिज़नेस करने को मिलता है।
9. मैरिड लाइफ बहुत अच्छी नही कह सकते पर दोस्त खूब अच्छे मिलते है इनको और ये दोस्तो के लिए बहुत कुछ करते भी है।
10.ये लोग हमेशा समाज के लिए कुछ बड़ा करने की सोचते है, और बहुत हद तक करते भी है।
11.इनको गुस्सा बहुत जल्दी आता है पर दूसरे को माफ भी उतनी ही जल्दी कर देते है।
12. 28 तारीख वालों का सूर्य कुछ कमज़ोर स्थिति में होगा क्योंकि 2 और 8 से मिलकर बना है और 8 नम्बर 1 का एन्टी प्लेनेट है।
ऊपर की गई प्रेडिक्शन्स के अलावा भी सिर्फ एक नम्बर के आधार पर 40 से ज्यादा प्रेडिक्शन्स की जा सकती है।
दोस्तों सूर्य देव कमज़ोर हो तो पिता के सुख में कमी, आंखे खराब होना, बाल झड़ना, बार बार थूकना, हड्डियां कमजोर होना, सरकार से दिक्कत आना, इंसान में आत्म सम्मान न होना, अपने बॉस से आफिस में कम बनना, जीवन मे समय की कीमत न समझना जैसी बातें दिखाई देती है।
सूर्य देव को जल देकर, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, भगवान श्री राम की पूजा, अपने पिता की सेवा तांबे के बर्तन का पानी पीकर और खाने में गुड़ की मात्रा बढ़ाकर सूर्य देव को स्ट्रांग किया जा सकता है।
तो दोस्तों ये हमने जाना आज 1 नम्बर के बारे में, पार्ट 2 में नम्बर यानी चंद्र देव की बात होगी। आप जुड़े रहे मेरे साथ फ्यूचर स्टडी ऑनलाइन में, धन्यवाद🙏🙏
Like
(2)