किसी भी कार्य के होने न होने का ज्ञान
Share**कार्य के होने न होने का ज्ञान** 1 अगर लग्न चर राशि (मेष,कर्क, तुला,मकर)हो तो काम जल्दी होनेवाला हैं। 2 अगर लग्न में स्थिर राशि (वृष, सिंह, वृश्चिक ,कुंभ) हो तो काम बनाना मुश्किल होता है। 3 अगर लग्न में द्विस्वभाव राशि (मिथुन, कन्या,धनु,मीन)हो तो काम हो भी सकता हैं, नही भी हो ।असमंजस की स्थिति होती हैं लेकिन काम बनाने का मौका होता हैं।विलंब हो सकता है। 4 लग्न में लग्नेश बैठा हो या दृष्टि हो या शुभ ग्रहों की दृष्टि हो तो कार्य जल्दी होता है। 5 लग्न पर लग्नेश का कोई संबंध न हो अशुभ ग्रहों की दृष्टि हो कार्य होगा लेकिन समय लगेगा। 6 लग्न पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि हो तो कार्य बिल्कुल नही होगा। 7 लग्न पर लग्नेश से सम्बंध हो ,शुभ ग्रहों की दृष्टि हो तो कम बनाने में समय लगेगा। (गोचर से विचार) एस्ट्रो प्रमोद त्रिपाठी