मौनी अमावस्या ११ व १२ फरवरी २०२१ से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि

Share

Astro Ajay Shastri 10th Feb 2021

*मौनी अमावस्या 11 व 12 फरवरी से गुप्त नवरात्रि*

माघ कृष्णपक्ष अमावस्या को मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन मौन व्रत करने का महत्व है, मौनी अमावस्या इस बार 11 फरवरी 2021 गुरुवार को है। माघ महीने की अमावस्या को मौन धारण करना चाहिए ऐसा करने से मन शांत रहता है। बुरे ख्याल नहीं आते हैं। मौन से झूठ नहीं बोलेंगे। ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री के अनुसार इससे हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा व ज्ञान की प्राप्ति होगी। घंटे 2 घंटे मौन व्रत धारण करने से मन शुद्ध होकर आयु की वृद्धि  होती है। यही सबसे बड़ा व्रत होता है।
मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या को  प्रयागराज त्रिवेणी संगम में स्नान करने का महत्व माना जाता है।

*माघगुप्त नवरात्रि 12 फरवरी* 2021 शुक्रवार से शुरू होकर 21 फरवरी रविवार तक रहेगी।
शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि वर्ष में 2 बार आती है। माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा व आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा को गुप्त नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री के अनुसार गुप्त नवरात्रि में लोग ध्यान साधना करके दुर्लभ शक्तियों को प्राप्त करते हैं। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को व 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। नवरात्रि में रात्रि के अंदर इष्टमंत्रों की आराधना करनी चाहिए साधना को गोपनीयता रखना चाहिए। अपने स्वयं की साधना का विशेष महत्व है। रात्रि को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मंत्रसिद्धि, इष्टसिद्धि, व दुर्गा सप्तशती का पाठ करना श्रेष्ठ कर होता है।

*ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री* 
www.futurestudyonline.com


Like (1)

Comments

Post

santanukumar padhy

NICe article


Latest Posts

यस्मिन् जीवति जीवन्ति बहव: स तु जीवति | काकोऽपि किं न कुरूते चञ्च्वा स्वोदरपूरणम् || If the 'living' of a person results in 'living' of many other persons, only then consider that person to have really 'lived'. Look even the crow fill it's own stomach by it's beak!! (There is nothing great in working for our own survival) I am not finding any proper adjective to describe how good this suBAshit is! The suBAshitkAr has hit at very basic question. What are all the humans doing ultimately? Working to feed themselves (and their family). So even a bird like crow does this! Infact there need not be any more explanation to tell what this suBAshit implies! Just the suBAshit is sufficient!! *जिसके जीने से कई लोग जीते हैं, वह जीया कहलाता है, अन्यथा क्या कौआ भी चोंच से अपना पेट नहीं भरता* ? *अर्थात- व्यक्ति का जीवन तभी सार्थक है जब उसके जीवन से अन्य लोगों को भी अपने जीवन का आधार मिल सके। अन्यथा तो कौवा भी भी अपना उदर पोषण करके जीवन पूर्ण कर ही लेता है।* हरि ॐ,प्रणाम, जय सीताराम।

न भारतीयो नववत्सरोSयं तथापि सर्वस्य शिवप्रद: स्यात् । यतो धरित्री निखिलैव माता तत: कुटुम्बायितमेव विश्वम् ।। *यद्यपि यह नव वर्ष भारतीय नहीं है। तथापि सबके लिए कल्याणप्रद हो ; क्योंकि सम्पूर्ण धरा माता ही है।*- ”माता भूमि: पुत्रोSहं पृथिव्या:” *अत एव पृथ्वी के पुत्र होने के कारण समग्र विश्व ही कुटुम्बस्वरूप है।* पाश्चातनववर्षस्यहार्दिकाःशुभाशयाः समेषां कृते ।। ------------------------------------- स्वत्यस्तु ते कुशल्मस्तु चिरयुरस्तु॥ विद्या विवेक कृति कौशल सिद्धिरस्तु ॥ ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु राष्ट्रभक्ति सदास्तु॥ वन्शः सदैव भवता हि सुदिप्तोस्तु ॥ *आप सभी सदैव आनंद और, कुशल से रहे तथा दीर्घ आयु प्राप्त करें*... *विद्या, विवेक तथा कार्यकुशलता में सिद्धि प्राप्त करें,* ऐश्वर्य व बल को प्राप्त करें तथा राष्ट्र भक्ति भी सदा बनी रहे, आपका वंश सदैव तेजस्वी बना रहे.. *अंग्रेजी नव् वर्ष आगमन की पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* ज्योतिषाचार्य बृजेश कुमार शास्त्री

आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान् रिपुः | नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कृत्वा यं नावसीदति || Laziness is verily the great enemy residing in our body. There is no friend like hard work, doing which one doesn’t decline. *मनुष्यों के शरीर में रहने वाला आलस्य ही ( उनका ) सबसे बड़ा शत्रु होता है | परिश्रम जैसा दूसरा (हमारा )कोई अन्य मित्र नहीं होता क्योंकि परिश्रम करने वाला कभी दुखी नहीं होता |* हरि ॐ,प्रणाम, जय सीताआलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान् रिपुः | नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कृत्वा यं नावसीदति || Laziness is verily the great enemy residing in our body. There is no friend like hard work, doing which one doesn’t decline. *मनुष्यों के शरीर में रहने वाला आलस्य ही ( उनका ) सबसे बड़ा शत्रु होता है | परिश्रम जैसा दूसरा (हमारा )कोई अन्य मित्र नहीं होता क्योंकि परिश्रम करने वाला कभी दुखी नहीं होता |* हरि ॐ,प्रणाम, जय सीताराम।राम।

Top